
बिलासपुर -स्थानीय व्यापार को नई उड़ान देने के संकल्प के साथ कैट बिलासपुर की टीम लगातार मैदान में उतरी हुई है। “Grow Your Business Together” के अभियान के तहत आज कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने श्रीराम कपड़ा मार्केट का दौरा किया।
इस दौरान कैट पदाधिकारियों ने श्रीराम कपड़ा मार्केट के पदाधिकारियों से विशेष भेंट कर ‘वोकल फॉर लोकल’ को हर व्यापारी तक पहुंचाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में व्यापारियों के बीच लगभग 35 रोस्टर शीट वितरित की गईं।
व्यापार को मिलेगी नई गति
कैट जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि रोस्टर शीट बांटने का मुख्य उद्देश्य कैट से जुड़े सदस्यों का प्रचार करना और उनके व्यापार को बढ़ावा देना है। इससे ग्राहकों को भी गुणवत्तापूर्ण स्थानीय सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
श्रीराम कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष अमरजीत सिंह टुटेजा ने कैट के इस सराहनीय प्रयास की खुलकर प्रशंसा करते हुए इसे व्यापारियों के लिए मील का पत्थर बताया।
ये रहे मौजूद
इस भेंट वार्ता में हीरानंद जयसिंह, परमजीत उबेजा, दिलीप खंडेलवाल, अमरजीत सिंह टुटेजा, किशोर पुंजवानी, संजय गुरबानी, देवानंद सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कैट बिलासपुर ने सभी से अपील की है कि “आइए मिलकर अपने स्थानीय व्यापार को आगे बढ़ाएं। भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान।”