कानन पेंडारी में गूंजा हरियाली का मंत्र: द्रोणा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया महावृक्षारोपण

बिलासपुर, 17 सितंबर 2026

कानन पेंडारी में आयोजित महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत द्रोणा पब्लिक स्कूल, पेंडारी, सकरी, बिलासपुर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम कुंज बिहारी सोन्थालिया एवं रेंजर के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अशोक पांडे, डायरेक्टर मिनु पांडे, प्रिंसिपल मंशी गोवर्धन एवं वाइस प्रिंसिपल रमा मिश्रा ने यह अवसर प्रदान करने के लिए कुंज बिहारी सोन्थालिया एवं वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल रमा मिश्रा, शिक्षिका सावित्री छत्री एवं खेल शिक्षिका खुशी सिंह ने विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों के उत्साह को प्रोत्साहित करते हुए रमा मिश्रा द्वारा पुष्प देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

🌱 “वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *