होम साइंस कॉलेज के सामने ऑटो की टक्कर से भाजपा नेत्री घायल, दोनों पैर फैक्चर

बिलासपुर |

बिलासपुर के होम साइंस कॉलेज के सामने 15 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया।

भाजपा उत्तर मंडल की मीडिया प्रभारी अपराजिता सिंह को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो का पिछला टायर उनके दोनों पैरों के ऊपर से निकल गया, जिससे दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

परिवारजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *