
बिलासपुर/लोरमी-राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे भारतवर्ष से पन्द्रह सौ शिक्षको के मध्य कुल दो सौ शिक्षकों का चयन कर नवाचारी व उत्कृष्ट राष्ट्रीय शिक्षक के रूप में नगर निगम आडिटोरियम रायगढ़ के सभागार में मुख्य अतिथि इंडिपेंडेंट डॉयरेक्टर (बी बी जे)भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद संजय अग्रवाल एवं शिक्षाविद गुणनिधि सतपथी के द्वारा स्व. हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026प्रदान किया गया।
इन दो सौ सम्मानित शिक्षको में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे विकासखंड लोरमी जिला मुगेली मे प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत डॉ.सत्यनारायण तिवारी ने पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर लोरमी जिला मुंगेली व छत्तीसगढ़ राज्य कौ गौरवान्वित किया।
इसके पूर्व शिक्षाविद साहित्यकार एवं समाजसेवी के रूप में डॉ. तिवारी राज्यपाल सम्मान सहित दो सौ से अधिक सम्मान से सम्मानित किए जा चूके हैं।उन्होंने अपने सम्मान को लोरमी की जनता एवं शिक्षकों का सम्मान बतलाया है।
उक्त समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोगरिया में व्याख्याता के पद पर कार्यरत श्रीमती सीमा तिवारी एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंहगी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत श्रीमती सुषमा पाण्डेय को भी स्व.हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।मुंगेली जिले के लोरमी से तीन शिक्षको को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक ठा धर्मजीत सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.विनय कुमार पाठक, सी वी रमन विश्व विद्यालय कोटा के कुलसचिव डॉ.अरविंद कुमार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला ,जनपद अध्यक्ष श्रोमती वर्षा विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ,उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, डी ई ओ श एम एल पटेल, डी एम सी अशोक सोनी, ए पी सी प्रदीप उपाध्याय, बी ई ओ श्रीमती मनीषा पाटले, एबीईओ सुनील शर्मा, बी आ सी दयाराम साहू सहित विभिन्न संगठनों ने हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित किया है।