श्राद्ध पक्ष में क्षमादान योग व पूर्वजों के निमित्त सामूहिक भोग का आयोजन 8 को

टिकरापारा में सुबह और राज किशोर नगर में शाम को होगा आयोजन, बीके मंजू दीदी बताएंगी श्राद्ध का आध्यात्मिक महत्व

बिलासपुर, 05 अक्टूबर । श्राद्ध पक्ष के अवसर पर पूर्वजों की स्मृति में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र में गुरुवार 8 अक्टूबर को सामूहिक भोग और क्षमादान योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रभु दर्शन भवन, टिकरापारा में सुबह तथा शिव-अनुराग भवन, राज किशोर नगर में शाम को कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में बीके मंजू दीदी श्राद्ध के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालेंगी। वे बताएंगी कि पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके लिए शुभ संकल्प करना भी महत्वपूर्ण है। गीता के महावाक्यों के माध्यम से जीवन में क्षमा, शांति और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

इस दौरान पूर्वजों के निमित्त सामूहिक भोग* लगाया जाएगा। साथ ही क्षमादान योग के माध्यम से मन में किसी के प्रति रहे पुराने भावों और नाराजगी को समाप्त कर आत्मिक शांति का अनुभव करने का अभ्यास कराया जाएगा। आयोजन में लोगों को पूर्वजों की स्मृति को सकारात्मक संस्कारों और श्रेष्ठ संकल्पों से जोड़ने की प्रेरणा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *