बिलासपुर समाचार, विगत इक्कीस दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने पटवारियों के ऊपर सख्त रवैया अपनाते हुए 48 घंटे के अंदर कार्य पर वापस लौटने हेतु अल्टीमेटम जारी किया है,और प्रांतीय अध्यक्ष भागवत कश्यप एवं उप प्रांताध्यक्ष ज्योतिष सर्वे को निलंबित कर खड़ा रुख अपनाया है, जिससे पटवारियों में भयंकर आक्रोश दिखाई दे रहा है,कई जगहों पर आदेश की प्रतियां जलाकर अपनी रणनीति को अंजाम तक ले जाने का दावा प्रस्तुत किया है,आज जिला बिलासपुर में महिला पटवारियों के द्वारा हाथों में मेंहदी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिला शाखा अध्यक्ष विजय भारत साहू एवं पूर्व अध्यक्ष देव कश्यप तथा प्रवक्ता बनवारी लाल सनाड्य ने बताया कि हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगा।