श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के फाउंडर गौरव शुक्ला को साहित्य सम्मान, बिलासपुर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित साहित्यिक संगठन कलम प्रतिबिंब श्रीजन संगठन द्वारा आयोजित भव्य पुस्तक विमोचन समारोह में श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर-फाउंडर गौरव शुक्ला को विशेष साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

बल्ले-बल्ले होटल, तारबाहर चौक में आयोजित इस गरिमामय समारोह में साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर, निस्वार्थ और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में साहित्य जगत की दो बहुचर्चित पुस्तकों ‘तीसरे लोग’ (उपन्यास) लेखक केशव शुक्ला और ‘अंतरंग काव्य सरोवर’ (साझा काव्य संग्रह) का विमोचन मुख्य अतिथियों के करकमलों से हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक (कुलपति, थावे विद्या पीठ), अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण वाजपेयी (उच्च न्यायालय बिलासपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा (अध्यक्ष, राष्ट्र सृजन अभियान, नई दिल्ली), डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व आईईएसएस) एवं डॉ. नरेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस सम्मान के बाद पूरे श्रीसूर्या पुष्पा परिवार में हर्ष का माहौल है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि गौरव शुक्ला जी का यह सम्मान हम सभी के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *