रिमझिम फुहारों एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ कान्यकुब्ज महिला मंडल का सावन उत्सव-2023

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर के महिला मंडल द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन उत्सव 2023 का आयोजन शनिवार को शाम 5:00 बजे से आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में किया गया। इस सावन उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को हरा-भरा बना दिया। *नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – बरखा त्रिवेदी, दूसरा स्थान-अंजली पांडे और तीसरे स्थान पर – शीतल मिश्रा एवं सरिता दीक्षित ने अर्जित किया*। इस अवसर पर महिला मंडल की वरिष्ठ बहनों ने सभी का बहुत उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम के आनंद को गरमा गरम चाय और नाश्ते के साथ शाम को बारिश की फुहारों ने और भी रोमांचित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *