अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वीरांगना इकाई बिलासपुर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वीरांगना इकाई बिलासपुर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये।
सर्वप्रथम ११ अक्तूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उ मा कन्या शाला सरकंडा में स्वस्थ और शिक्षित बालिकाएँ उन्नत भारत की नींव विषय पर नवीं से बारहवीं तक की सभी बालिकाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी।प्रथम-डिंकी यादव(१२ वीं अ)
द्वितीय- रीना यादव(१२ वीं ब)
तृतीय- ईशा मिश्रा (१० वीं अ)
तृतीय- रीमा विश्वकर्मा(१० वीं स)
सांत्वना- आशिका सराफ़(११वीं स)
बच्चों ने दिवस विशेष पर हिन्दी और अंग्रेज़ी में स्लोगन लिखे और पोस्टर बनाया।
इस अवसर पर ३७०० किलोमीटर की कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा करने वाली कक्षा तीसरी और पाँचवी की नन्ही बालिकाओं से मिलकर उनका सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *