छत्तीसगढ़ में 76.94 लाख राशन कार्ड बदले जाएंगे, 25 जनवरी से 29 फरवरी तक नया बनाये मोबाइल ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है। वर्तमान में प्रचलित 76.94 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अभियान 25 जनवरी से शुरू होगा, जो 29 फरवरी तक चलेगा। एक से 29 फरवरी तक हितग्राहियों को नया राशनकार्ड मिलेगा।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग ने इसके लिए नया मोबाइल एप तैयार किया है। राशनकार्डधारी मोबाइल में एप डाउनलोड कर सकते हैं। नवीनीकरण के लिए राशन कार्ड के प्रथम पृष्ठ में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर इलेक्ट्रानिक आवेदन आनलाइन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *