मस्तूरी तहसील के अंतर्गत आने वाले पत्थर खदानों में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, खदान मालिकों में मचा हड़कंप,

मस्तूरी तहसील के अंतर्गत आने वाले पत्थर खदानों में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, खदान मालिकों में मचा हड़कंप, कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर आज प्रशासन ने मस्तूरी, मोहतरा एवं कोसमडीह में संचालित हो रहे चूना पत्थर खदानों को सील करने की कार्यवाही की है,विगत दिनों ग्राम कोसमडीह के शासकीय स्कूल भवन के छत का प्लास्टर खदान में किये गये ब्लास्ट से गिरने से दो स्कूली बच्चों को चोट आई थी,जो कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण एवं मस्तूरी एस.डी.एम.अमित सिन्हा के संज्ञान में आने के पश्चात ही राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ही ये ताबड़तोड़ खदानों की जांच कर सील करने की कार्यवाही हुई है,शाम हो जाने से बाकी खदानों की जांच कल की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भी सील किया जाएगा।आज के इस कार्यवाही में कन्हैया मिनरल्स,जी.एस.मिनरल्स,बिलासा दाई मिनरल्स एवं विधानी मिनरल्स को सील किया गया है।इस कार्यवाही में राजस्व विभाग से तहसीलदार मस्तूरी पी.के.पटेल,नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे, पटवारीगणों में रोहित कौशिक, भुवनेश्वर पटेल, सूर्यकांत मिश्रा, खनिज विभाग से राहुल गुलाटी एवं उनकी टीम उपस्थित थे।आज की गई इस कार्यवाही से सभी खदान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से सभी ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *