यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा पुलिस आरक्षक का काटा 1000/- का चालान गाड़ी चलाते बात करते भी दिखे आरक्षक

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस आरक्षक का काटा चालान दू पहिया वाहन चलाते वक़्त मोबाइल में बात करने पर द्वारा कार्रवाई कर 1000/- का चालान काटा गया। कड़ी हिदायत के बाद भी लोग ट्रैफिक नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे है। जिसके बाद बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वही इस बार एक पुलिस वाले का ही एक चालान काटा गया है। इस संबंध में संजय साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात के नियमो का उल्लंघन कर सिग्नल जंप करने वाले और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों को चौक पर लगे “कैमरों” से देख के साथ साथ”पब्लिक एड्रेस सिस्टम में एनाउंस” के माध्यम से वाहन चिन्हांकित (ट्रेस) कर अगले चौक पर ट्रैफिक जवान द्वारा रोका जाकर चलान काटे गए, साथ ही साथ 240 ऐसे वाहन चालक जिन्होंने यातायात का उल्लंघन किए, उन्हे पोस्ट आफिस के मध्यम से उनके निवास स्थान के पते पर ई-चलान नोटिस भेजी गई इससे लोगो मे यह जरूर तय होगा नियम सब के लिए लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *