पुलिसकर्मी की बीवी का गला काटकर मर्डर, ताला लगाकर भाग निकला हत्यारा

रायपुर : आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। घटना के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है। पड़ोसी ने घर में बाहर से ताला लगा देखकर मृतका को काल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर पड़ोसी ने मृतका के पति को सुकमा फोन किया। इसके बाद पति ने भी पत्नी को फोन किया लेकिन काल रिसीव होने पर पति ने सुकमा से रायपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने विधानसभा थाना को इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *