धूमधाम से मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव,तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम

बिलासपुर-भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के संदर्भ में आज संस्कार भवन में बड़ी संख्या में विप्रजनों की बैठक हुई। जिसमें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने निर्णय लिया गया। समग्र ब्राम्हण समाज और परशु सेना के तत्वाधान में हुई बैठक में सभी ब्राम्हण समाज जिसमें कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज,सरयूपारीण ब्राम्हण समाज,छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद,महाराष्ट्रियन ब्राम्हण समाज और तेलगू समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव को महोत्सव का रूप देते हुए इस बार भी तीन दिवसीय मनाने का निर्णय समग्र ब्राम्हण समाज द्वारा लिया गया है। 11 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,इसके पूर्व 9 मई को समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन सामाजिक भवनों में भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना,हवन और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आज संस्कार भवन में समग्र ब्राम्हण समाज की बैठक आयोजित की गई। आज की बैठक में अक्षय तृतीया के दूसरे दिन 11 मई को शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया की परंपरा अनुसार भव्य शोभायात्रा दयालबंद स्थित शीतला माता मंदिर से निकाली जाएगी जिसमें शहर समेत अंचल के सभी विप्रजन शामिल होंगे.शोभायात्रा का समापन पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल में धर्मसभा और विप्र समागम के रूप में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *