द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल पेनडारी सकरी बिलासपुर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शित परीक्षा परिणाम से पूरे बिलासपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया

दिनांक 09/05/24 को सीजी बोर्ड के द्वारा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।जिसमें स्थानीय द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल पेनडारी सकरी बिलासपुर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शित परीक्षा परिणाम से पूरे बिलासपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया ।छात्र-छात्राओं के अथक परिश्रम एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का ही सुखद परिणाम है कि आज के बच्चों ने पूरे बिलासपुर क्षेत्र में परचम लहराया है ।10वीं में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुए वही 12वीं में बच्चों ने अपने अथक प्रयासों से सत प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसमें के दसवीं से विकास पांडे फर्स्ट डिवीजन ,गौरव श्रीवास फर्स्ट डिवीजन ,शुभम पांडे फर्स्ट डिवीजन, शुभम श्रीवास फर्स्ट डिवीजन रहे वहीं 12वीं से अंश गुप्ता फर्स्ट डिवीजन, सुजागर मरावी फर्स्ट डिवीजन, दीप रोशन टोप्पो को फर्स्ट डिवीजन अंकों से उत्तीर्ण हुए। बच्चों को शाला प्रमुख डॉक्टर अशोक पांडे जी व डॉक्टर मीनू पांडे जी एवं शाला प्रचार्या डॉक्टर एकता शुक्ला जी की ओर से बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी गई छात्र-छात्राओं की इस सफलता से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *