
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक मासूम की मौत की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवर ब्रिज की है. बताया जा रहा है घटना के वक्त बस में 50 से अधिक यात्री बस में सफर कर रहे थे.
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार लालखदान ओवरब्रिज के पास बिलासपुर से मस्तूरी की और जा रही बस के सामने के बाइक सवार आ जाने के कारण चालक अनियंत्रित होकर बस को बिजली के खंभे से जा टकराया जिससे बिजली का खम्भा भी गिर गया बस में बैठ यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया एक बच्ची की मौत हो गयी कई यात्री घायल हो गए जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तोरवा पुलिस जांच में जुट गई है।