विप्र गौरव क्राँतिवीर पँ.चन्द्रशेखर आजाद की 118 वी जयंती पर कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच द्वारा निःशुल्क निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विप्र गौरव क्राँतिवीर पँ.चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे
समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विप्र गौरव क्राँतिवीर पँ.चन्द्रशेखर आजाद की 118 वी जयँती पर निःशुल्क निबँध प्रतियोगिता का आयोजन एवँ पौधारोपण किया जाएगा ।
23 जुलाई को आजाद जी की 118 वीँ जयँती पर मँच द्वारा प्रतिवर्षानुसार आजाद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेगे ।
मँचं द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन लोखँडी मे अँचल के प्रथम भगवान श्री परशुरामजी मँदिर परिसर मे पौधारोपण किया जायेगा एवँ आजाद जी जीवनी पर समाज के हिन्दी एवँ अँग्रेज़ी माध्यम के पूर्व माध्यमिक एवँ उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क निबँध प्रतियोगिता बिलासपुर प्रकाशन परिसर मध्यनगरीय चौक बिलासपुर मे 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे आयोजित है।
विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय,तृतीय एवँ प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *