न्यू होरिजेंटल कॉलेज में चेतना अभियान के तहत साइबर की पाठशाला संपन्न विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जी व सीएसपी उमेश गुप्ता जी मौजूद थे।

बिलासपुर :  पुलिस द्वारा लगातार हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है व साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी दी जा रही है!

इस अभियान के तहत आज थाना सकरी क्षेत्र के न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज में चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता के द्वारा कालेज में पढने वाले मेडिकल छात्र एवं छात्राओ तथा फेकेल्टी टीचर को साईबर अपराध के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी गई!तथा मेडिकल छात्रो को यह भी समझाईश् दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देवे, मोबाईल् मे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करे तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को न बताए, साईबर की पाठशाला में न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज के डीन राणा वर्गीस, कालेज परिषद के सचित डॉ आर के खेत्रपाल, श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला, सदस्य टिकेश्वर साव एवं डेंटल कालेज से समस्त प्रोफेसर एवं मेडिकल छात्र छात्राए , थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा एवं थाना सकरी स्टाफ उपस्थित रहे कालेज प्रबंधन द्वारा बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साईबर पाठशाला की विशेष सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *