श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन की तरफ से आज सावन तीज महोत्सव मनाया गया बड़ी धूमधाम इशिका गार्डन में साथ ही चेतना के तीसरे चरण के बारे में बताया गया

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन हर सामाजिक कार्य करता रहता है और इसी सामाजिक कार्य में शहर में एक अलग ही पहचान है चाहे वह पेड़ लगाने के लिए ब्लड डोनेशन में वृद्ध आश्रम में सेवा बच्चों को मोबाइल से दूर करने का अभियान चेतना अभियान ऐसे बहुत से अनगिनत एक्टिविटी है जो वह करता रहता है इसी कड़ी में फाउंडेशन के द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया जो शहरी प्रेसिडेंट आमना राजगीर और ग्रामीण प्रेसिडेंट जया साहू के सानिध्य में पूरा हुआ और जिसमें सभी महिलायो ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और उसमें मनोरंजन गेम खेले गए और गाना भी गाया गया व डांस हुआ और इन सब में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला जी के द्वारा सभी को सर्टिफिकेट दिया गया और फर्स्ट प्राइस सेकंड प्राइस और थर्ड प्राइस वाले को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात कार्यक़म का समापन किया गया
और प्रथम पुरस्कार सोनिया बंजारे द्वितीय पुरस्कार आरती राठौर तृतीय पुरस्कार प्रभा राजगीर को मिला बाकी सारे को सार्टिफिकेट दिया गया साथ ही चेतना के तीसरे चरण बच्चे व महिलाओं में जागरूकता अभियान के बारे में बारीकी से जानकारी दी गयी व आज के प्रोग्राम को सफल बनाने में जिन्होंने मेहनत की उसके नाम इस प्रकार है आमना राजगीर जया साहू टिकेश्वर साहू राघव साहू मेहा गढ़ेवाल चंद्रकांता राजगीर सोनम दुबे प्रभा राजगीर सुकृत मजारे सोनिया मजारे सुनिधि गढ़ेवाल आरती राठौर ममता मोटवानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *