आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी (U.S.A.) द्वारा “वर्ल्ड पीस एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में राष्ट्र सृजन अभियान प्रमुख, सनातन धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय चिंतक डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी (U.S.A.) द्वारा “वर्ल्ड पीस एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

डॉ. सिन्हा को यह सम्मान विश्व में शांति स्थापना, शिक्षा, समाज सेवा, समाज सुधार एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्हें कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह, रेशमी स्वदेशी अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देश-विदेश से अनेक विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी परमेश्वर दास महाराज, योग गुरु स्वामी संतोषानंद जी महाराज, शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर.पी. गुप्ता, भारत सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सहित अनेक गणमान्य अतिथि सम्मिलित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।

मुख्य संबोधन में आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ने कहा –

“विश्व शांति की स्थापना तभी संभव है जब हम ‘Better Me, Better We, Better Bharat, Better World’ के पथ पर आगे बढ़ें। यह महान मंत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दार्शनिक चिंतक एवं आध्यात्मिक नेता दादा श्री बाबू रामविलास सिंह जी द्वारा दिया गया, जो आज भी हमें आत्म-साक्षात्कार और समरस समाज निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।”

उन्होंने आगे कहा –

“आज संपूर्ण विश्व युद्ध और असंतोष के वातावरण से गुजर रहा है। ऐसे समय में भारत को अपने सांस्कृतिक दर्शन और आध्यात्मिक मूल्यों से विश्व में शांति की स्थापना का नेतृत्व करना होगा। शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा यह सम्मान न केवल मेरा, बल्कि 150 करोड़ भारतीयों का गौरव है।”

डॉ. सिन्हा एवं राष्ट्र सृजन अभियान द्वारा निरंतर समरसता, सदाचार, भाईचारा एवं पारस्परिक सद्भाव पर आधारित कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और सेमिनारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी निष्ठा और निरंतर सेवा भाव को देखते हुए शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी (U.S.A.) ने डॉ. सिन्हा को “वर्ल्ड पीस एक्सीलेंस अवार्ड” से अलंकृत किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और उपस्थित सभी अतिथियों ने डॉ. सिन्हा के समाजसेवी योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *