बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्राह्मण युवा आयाम बिलासपुर द्वारा दीप दान एवं अरपा आरती सपन्न

बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण युवा आयाम बिलासपुर द्वारा दीप दान एवं अरपा आरती का भव्य आयोजन गली नंबर 1 जबड़ापारा सरकंडा के घाट में किया गया जिसमें श्री लक्ष्मी नारायण जी की आरती, गंगा आरती एवं श्री अरपा मैय्या की आरती का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारीगण एवं आम जन उपस्थित थे तथा सभी ने दीप प्रज्वलित कर नदी में छोड़ा तत्पश्यात फटाखा फोड़ कर आतिशबाजी कर नदी घाट में ही देव दीपावली मनाई गई इस दीप दान एवं अरपा आरती कार्यक्रम में ब्राह्मण युवा आयाम के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, कमलेश दुबे, मानस मिश्रा, पीयूष शुक्ला, वीणा तिवारी, भाव्या शुक्ला, रश्मि पाण्डेय,अर्चना शर्मा, मंजु सोनी, माया सोनी, प्रीति निर्मलकर, ममता सोनी आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *