कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का भव्य होली मिलन समारोह 19 मार्च को

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर का होली मिलन समारोह 19 मार्च रविवार को आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में आयोजित है। इस मिलन समारोह में प्रदेश भर के कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल एवं  सचिव पं. सुरेश मिश्र ने बताया कि  इस कार्यक्रम में *विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय एवं श्री विद्याभूषण शुक्ल अध्यक्ष, छ.ग. राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, रायपुर* विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विगत दिनों आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा कान्यकुब्ज महिला मंडल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। होली मिलन समारोह में ठंडाई, स्टार्ट एवं भोजन की विशेष व्यवस्था रहेगी। रंग और गुलाल का यह पर्व समाज के सदस्यों के बीच हंसी खुशी और प्रेम बढ़ाने के लिए यह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। आशीर्वाद भवन के कॉफेस हाल में इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु समस्त पदाधिकरियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक विगत दिनों सम्मपन्न हुई। कार्यों की जवाबदारी सभी कार्यकर्ताओं को दी गई। समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ल एवं सचिव सुरेश मिश्र ने बताया कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह पूरे प्रदेश में एक आकर्षण का केन्द्र रहता है। सकारात्मक सोच के साथ यह आयोजन आपस में प्रेम बढ़ाने के लिए रहता है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी, सलाहकार श्रीमती ममता शुक्ला, सहसचिव पं रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव गौरव शुक्ल, पूर्व सचिव पं. राजेन्द्र शुक्ल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पं. प्रकाश अवस्थी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. प्रदीप शुक्ल, पं. चन्द्रिकाशंकर बाजपेयी, पं. शारदा प्रसाद बाजपेयी, पं. जे.पी. मिश्र, पं. रितेश अवस्थी, पं. अभिषेक मिश्र, पं. देवेन्द्र पाठक गुड्डू पं. अनिल शुक्ल, पं. श्रीकांत अवस्थी, पं. विजय शुक्ल, पं अजय अवस्थी, पं. सुशील तिवारी, पं. ललित शुक्ल, पं. एस.एस. त्रिवेदी, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती नीता अवस्थी, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती रीता पाण्डेय, पं. साजेन्द्र पाण्डेय, पं. अभिषेक बाजपेयी, पं. इन्द्र कुमार तिवारी पंकज, पं. एन.एल. शुक्ल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *