नौ दिनों तक रंगारंग सास्कृतिक् कार्यक्रम
पन्द्रह सौ मनोकामना ज्योति कलश का लक्षय
रिसाली। नगर पॉलिक निगम रिसाली के ह्रदय स्थल मरोदा टैंक रिसाली में स्थित माँ कल्याणी सीतला मन्दिर में चैत्र नवरात्रि का महापर्व 22 मार्च से मनाया जायेगा।जिसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है।यहां पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन हेतु 751 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।इस बार 15 सौ मनोकामना ज्योति कलश.प्रज्वलन का लक्षय रखा गया है।मन्दिर समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि यहां पर पर्व के दौरान लगातार नौ दिनों तक रंगारंग सास्कृतिक् कार्यक्रम होंगे।जिसमे पहले दिन 22 मार्च को मचांदुर के कलाकार आयुष सिह राजपूत व साथियो के द्वारा भक्ति की गूंज माता जगराता की प्रस्तुति होगी।23 मार्च को कजराबानधा गुंडरदेही के कलाकार परम5 साहू के द्वारा राम कथा पर रामधुनी की प्रस्तुति देंगे।24 मार्च को नवापारा राजिम के कलाकार श्र्वन कुमार सारवा के दवरा झाकी। 25 मार्च को मगरलोड के कलाकार पुष्कर साहू के दवरा फाग झाकी की प्रस्तुति देंगे।26 मार्च कों गौतम चौबे कृत महतारी के कोरा देउरगाव साजा की प्रस्तुति होंगी।27 मार्च को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमे कवि बंसीधर मिश्रा,दिनेश देहाती, सरिता सरोज,मयंक शर्मा सहित अन्य कवि अपने कविता का पाठ करेगे। कोरबा की साहित्यकार श्रीमती दीप दुर्गवी को इस साल का बिसभर यादव मरहा सम्मान दिया जायेगा।28 मार्च को समूहिक सुंदर कांड का पाठ होगा।जिसका पाठ प्रभंजय चतुर्वेदी करेगे।29 मार्च को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ग्राम पाउवारा हाईस्कूल की छात्रा कु उमा साहू को स्व अलख यादव स्मृति प्रतिभा सममान से सम्मानित किया जायेगा।रात्रि 9 बजे से रंगारंग सास्कृतिक् कार्यक्रम कारी बदरिया मोखा गुरुर के कलाकारो युगल किसोर साहू की प्रस्तुति होंगी।30 मार्च की सुबह 11 बजे से नवजोत महिला मानस मण्डली रिसाली के द्वारा रामायण पाठ किया जायेगा।सन्ध्या 5 बजे से शोभायात्रा के साथ श्रीश्री मनोकामना ज्योति कलश जवारा विसर्जन किया जायेगा।
