नीरज अग्रवाल बनीं वी क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 323 G-3 की वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, निर्विरोध चयन पर जश्न का माहौल

जबलपुर: द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट 323 G-3 में नीरज अग्रवाल को वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। यह घोषणा 14 जून को जबलपुर के कृष्णा होटल में आयोजित तृतीय वी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट आभार समारोह के दौरान की गई।

समारोह में चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता अग्रवाल (भिलाई), पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लता आर्या (रीवा), किरण जैन (जबलपुर), अंशु गोयल (सूरजपुर), रीता गुप्ता, निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता फरमानिया (मनेन्द्रगढ़), डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनीषा सोनी (जबलपुर), वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ज्योति प्रधान (रीवा) सहित इलेक्शन कमेटी और फाउंडर मेंबर्स की सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न वी क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वी क्लब बिलासपुर गोल्ड की टीम भी पूरी ताकत के साथ पहुंची। अध्यक्ष प्रियंका जैन, निविता जालान, अलका अग्रवाल, जगदीश सलूजा और शशि बरेठ ने नीरज अग्रवाल को बधाई देते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

निर्विरोध चयन की घोषणा होते ही समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। सभी सदस्यों ने एक स्वर में नीरज अग्रवाल के सफल, ऊर्जावान और प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 323 G-3 सेवा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *