लायंस क्लब शक्ति ने मनाया डॉक्टर्स और सीए डे, कोरोना योद्धाओं और अर्थ के रक्षकों का किया सम्मान

सेवा और समर्पण का सम्मान: लायंस क्लब शक्ति ने डॉक्टर्स और सीए को किया सम्मानित

बिलासपुर
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर शक्ति ने 1 जुलाई को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष लायन रोशनी दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र के स्तंभों को सम्मानित किया गया।

क्लब ने डॉक्टर्स के रूप में चाइल्ड स्पेशलिस्ट लायन डॉ. मनोज चंद्राकर, बीएचएमएस डॉ. सुनील चंदानी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिलदार पटेल, श्रॉफ हॉस्पिटल के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अरविन्द श्रॉफ और डेंटिस्ट डॉ. भावना श्रॉफ को सम्मानित किया।

वहीं देश की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले सीए पेशे से जुड़े सीए दिनेश कुमार अग्रवाल और सीए संजय अग्रवाल को भी प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोशनी दीक्षित ने कहा कि “आज का दिन उन सभी चिकित्सकों और सीए के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है जो अपने ज्ञान और निस्वार्थ सेवा से समाज को स्वस्थ और आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हैं।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब सचिव अरविन्द वर्मा और कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी की विशेष भूमिका रही। इस दौरान क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *