जिले में चोरी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है लगातार चोर घटना को अंजाम दे के फरार हो जा रहे है चोरों में पुलिस का भय नही दिख रहा है लगातार चोर किसी ना किसी घटना को अंजाम दे रहे है आज इसी कड़ी में सरकड़ा का मूल निवासी निहाल सिंह तहलेजा सरजु बगीचा स्थित संजय ट्रेडर्स का संचालक है उन्होंने घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई ओर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया रोज की तरह बुधवार की रात को दुकान बंद कर चल दिये जब सुबह आये तो उन्होंने देखा शटर उखड़ा हुआ था उन्हें अनहोनी की आंशका हुई अंदर जा के देखा तो समान सब बिखरे पड़े मिले जब गल्ले में देखा तो 92000 हजार रखा गल्ले से गायब था तब उनके होश उड़ गए ओर चोरों ने अपना काम कर दिया ओर प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरजु बगीचा स्थित विक्की जनरल स्टोर जगत एजेंसी मेला राम एक ब्रदर्स के दुकानों में घटना को अंजाम दिया इस ओर पूरे मामले में सिटी कोतवाली ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है ।
