पत्रकार सुरेंद्र शर्मा की खबर
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा। दुर्ग विकासखंड के ग्राम भरदा ( कोनारी) में एक प्रसिद्ध मेला का आयोजन त्रिवेणी संगम चंगोरी घाट भरदा बगीचा में कल 18 फरवरी को किया जाएगा। आज 17 फरवरी को शाम 4 बजे त्रिवेणी संगम के जल से शिवनाथेश्वर महादेव का जलाभिषेक, सत्यनारायण व्रत कथा, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। 18 फरवरी को भक्तजनों द्वारा भगवान शिवनाथेश्वर महादेव की पूजा एवं मेला मड़ाई का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ समाजसेवी हर्ष साहू, जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, श्रम कल्याण मंडल छग शासन के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, केश शिल्प बोर्ड छग शासन के अध्यक्ष नंद कुमार सेन, जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख शामिल होंगे। साथ ही क्षेत्रीय जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख, जनपद
सदस्य रूपेश देशमुख और सरपंच ग्राम भरदा पोषण सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। ग्राम भरदा में 18 फरवरी की रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ी नाच कार्यक्रम नवा किरण लोक नाचा पार्टी भंडारपुर ( भोथली), राजनांदगांव का आयोजन किया जाएगा।
