
बिलासपुर नेचर सिटी स्थित किड्स फन स्कूल के बच्चो ने पिकनिक का मजा कानन पिण्डारी चिड़ियाघर मे लिया ,जहां उन्हे विविध प्रकार के जंगली पशु -पक्षी व सर्प दिखाये गये ,स्कूल की प्रधानाचार्य क्षमा सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्यक्ष रूप से भी उन्हे समय-समय पर उनके विज्ञान के पाठ्यक्रम के अध्याय के चित्रों के वास्तविक दर्शन लाभ होने चाहिए इससे उनकी सोचने समझने की क्षमता का विकास भली भाँति होता है ।
पिकनिक के दौरान बच्चो ने वहाँ ट्रम्पोलिन पर भी कूदने का मज़ा लिया।
तत्पश्चात बच्चो ने वहाँ गार्डन के झूलों का मज़ा लिया।किड्स फन स्कूल के बच्चों ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ भोजन करके अलग अलग झूले पर झूल कर मज़ा किया।
अध्यापिकाओं ने भी बच्चो को खेल खेल में सभी जानवरों के जीवन और उनके खान-पान के बारे मे बताया।