
रायपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस वेंकटनगर और खैरझिठी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पहले से खराब खड़े कोयले से भरे ट्रेलर वाहन से टकरा गई। जिससे बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।बस यात्रियों ने बताया कि चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था मना करने पर भी नहीं मान रहा था जगह जगह ओवरटेक कर रहा था जैसे ही गाड़ी टकराई वहॉ से फरार हो गया पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।