
भगिनी मंडल राजेंद्र नगर में 15/4/25 में आज भव्य समारोह के साथ भवन नवीनीकरण का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानिजी के हाथों उद्घाटन किया गया और पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ चैत्रगौर का हल्दी-कुंकुम कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, महापौर माननीय पूजा विधानिजी के हस्ते फीता काटकर भवन का विधिवत लोकार्पण किया। समारोह में चैत्रगौर का महत्व भगिनी मंडल की सचिव श्रीमती मानसी गोवर्धन द्वारा बताया गया ।अध्यक्ष श्रीमती अंजली गोवर्धन द्वारा महापौर श्रीमती पूजा विधानिजी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं चैत्र मास की परंपराओं का पालन करते हुए महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुंकुम अर्पित कर मंगलकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक मराठी परिधान पहनकर संस्कृति को बढ़ावा देते हुए उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों को प्रसाद एवं जलपान वितरित किया गया। महापौर श्रीमती पूजा विधानिजी ने भी भगिनी मंडल संस्था की प्रशंसा और ऐसे ही आगे बढ़ने के आशीर्वचन दिए तथा शिशु मंदिर के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु योगदान देने का आश्वस्त किया इस आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मंगला भुरंगे, उज्वला डबली, ज्योति होनप, सदस्य सुरभि खंगन, शुभांगी दांडेकर, शिवानी विठालकर, उनती उत्तालवर,अमृता रड़के, संध्या काले और समस्त कार्यकारिणी का सहयोग रहा। आयोजन ने इसे सामुदायिक एकता का प्रतीक बताया।