
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025’ के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन 2 से 4 नवम्बर 2025 तक बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड परिसर में किया जाएगा।