
आज दिनांक 13/12/2025 को तखतपुर विधानसभा के विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में स्वयं के व्यय पर कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत नेवरा के आश्रित मोहल्ला ग्राम अजयपुर में सैकड़ों आदिवासी महिलाओं को कंबल वितरण किया गया जिससे उनके चेहरों में अत्यंत खुशी देखी गई, इसके साथ ही उन्होंने नव निर्मित सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन भी किया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह ने ग्राम विकास के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में हर्ष की लहर देखी गई,इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, भारती माली सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, अश्वनी शर्मा भाजपा उपाध्यक्ष, राकेश तिवारी जनपद उपाध्यक्ष, अंबिका साहू जिला पंचायत सदस्य, विशाल सिंह ,अरुण चौहान , जनपद सदस्य लखन सूर्यवंशी,ग्राम नेवरा के जुझारू सरपंच मुंजन साहू, उप सरपंच भवानी शंकर पाण्डेय,पंच कोमल टोडर, दिनेश बघेल, अशोक मरावी ,जनपद पोर्तेजी, संतोषी राज, ममता बघेल ,मोहन पाटले,बलराम पोर्ते,केशव साहू ,सुनीता साहू ,रोहित साहू , अश्वनी भास्कर ,रमेश राज,अब्दुल खान, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बिहारी सिंह टोडर और मोहन पाटले ने किया, आभार व्यक्त ग्राम के सरपंच मुंजन साहू ने किया। उक्त जानकारी श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को सरपंच मुंजन साहू द्वारा दी गई।