मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट के निचले हिस्से गौदाम पर लगी आग सुरक्षा पर सवालिया निशान

बिलासपुर… मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट के निचले हिस्से में सुबह करीब 6 बजे आग भड़क उठी। अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं। इनमें कितने परिवार निवास करते हैं, इसकी फिलहाल आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। आग लगते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

अपार्टमेंट के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम संचालित होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गोदाम अरुण अग्रवाल का है, जिनकी पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित होती है। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। प्रारंभिक संभावना शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुचना पहले से देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। दमकल की देरी को लेकर लोगों भारी नाराजगी दिखी

रिहाई सी इलाके में नीचे इलेक्ट्रॉनिक का दुकान गौदाम संचालित हो रहा है यह किसकी अनुमति से हो रहा है यह बड़ा सवाल है क्या लाइसेंस लिया गया हैँ की नहीं जांच का विषय हैँ गौदाम संचालक अरुण अग्रवाल ने बताया की आज ही राम कथा का समापन भी होना था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *