रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा सडके भक्ति संस्कृति ओर ऊर्जा से भरी नजर आयी

आज बिलासपुर की सड़कें भक्ति, संस्कृति और जीवंत ऊर्जा से भरी दिखाई दी,रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया रामनवमी के पावन पर्व पर, श्री वेंकटेश मंदिर से निकल भव्य शोभायात्रा मे विभिन्न रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नर्तक दल एवं भक्तों की टोलियों के साथ श्री राम दरबार की जीवंत झांकी की अगवाई कर रहे हनुमंत लाल जी की विशाल मूर्ति साथ चल रहे श्री वेंकटेश स्वामी एवं अन्य झांकियो के साथ नाचते गाते भक्ति में विभोर भक्तो की आस्था, उत्साह ,भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला!
सदर बाजार गोल बाजार सहित निकल गई शोभा यात्रा के मार्गो में लोगों में भारी उत्साह था बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक व्यापारिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया आतिशबाजी ढोल ताशे पुष्प वर्षा के बीच भक्तों को भोग प्रसाद वितरण किया गया गोल बाजार में ऐतिहासिक आतिशबाजी पुष्प वर्षा के साथ आकर्षक श्री राम लाल जी की प्रतिमा के साथ स्वागत किया गया!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *