प्रेस क्लब के सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण कल 12 अप्रैल को

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण कल 12 अप्रैल को शाम 6:00 बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे। अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पत्रकारों के बीच तखतपुर विधायक- धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक- अटल श्रीवास्तव और बेलतरा के विधायक -सुशांत शुक्ला, नगर निगम की महापौर- पूजा विधानी, सभापति -विनोद सोनी मौजूद रहेंगे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष- अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष -विजय क्रांति तिवारी, सचिव -संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष -किशोर सिंह ठाकुर, सहसचिव -हरीश गंगवानी, और कार्यकारिणी सदस्य- कैलाश यादव ने प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों को इस अवसर पर आमंत्रित किया है. छत्तीसगढ़ शासन के नगरी कल्याण विभाग ने करीब 30 लाख की लागत से बिलासपुर प्रेस क्लब के इस कॉन्फ्रेंस हॉल का जीणोद्धार किया है। क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि शासन के सहयोग से न्यायधानी में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद के लिए सर्व सुविधा युक्त मंच प्रदान करने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *