नशे के विरुद्ध अभियान जारी है गांजा शराब बिक्री करने वाले 10 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

बिलासपुर। नशे के विरुद्ध निजात अभियान जारी है. जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा और शराब बिक्री करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपियों कब्जे से अलग-अलग 5 प्रकरणों में 86.500 किलो गांजा और 1 प्रकरण में 12 लीटर महुआ शराब साथ ही कार और मो.सा. जब्त की गई है. एक अन्य मामले में नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगातार अभियान के तहथ कार्यवाही हो रही है ।

थाना सीपत पुलिस ने अवैध डीजल के विरुद्ध कार्यवाही की है. आरोपी के घर से 500 लीटर चोरी का डीजल जब्त की गई है जिसकी कीमत ₹48000 है. वही 9 वर्षों से फरार मारपीट व बलात्कार के आरोपी वारंटी को रतनपुर पुलिस ने दबोच लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *