
नि:शुल्क नाड़ी परिक्षण एवं पंचगव्य चिकित्सा परामर्श शिविर
बिलासपुर। पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई तथा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सरकंडा बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से महाविद्यालय परिसर में पंचगव्य चिकित्सा एवं पारंपरिक कृषि पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। संगोष्ठी में संस्थापक एवं गुरूकुलपति पंचगव्य विद्यापीठम् कांचीपुरम् तमिलनाडु के गव्यसिद्धाचार्य डॉ. निरंजन वर्मा जी द्वारा भारत के मूल आयुर्वेद का रहस्य, पंचगव्य से सभी असाध्य व जटिल रोगों की चिकित्सा, गौमाता से स्वावलंबी व समृद्ध भारत निर्माण तथा गौ आधारित प्राकृतिक कृषि पर विशेष व्याख्यान एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान नि:शुल्क नाड़ी परिक्षण एवं पंचगव्य चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। सभी विद्याथियों, कृषकों, गौपालकों एवं जनमानस को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगोष्ठी एवं शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।