श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा इमलीपारा मेनरोड में प्याऊ घर का हुआ शुभारंभ

आज दिनांक 15/04/2026 कों अप्रैल,मई और जून में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा इमलीपारा में प्याऊ घर खोलने का निर्णय लिया गया,जिसका देख-रेख धनेन्द्र तिवारी के द्वारा किया जायेगा और लगातार मटके में पानी हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि राहगीरों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो,और जो प्यासे राहगीर हैं वे बिना पानी पिये वहां से वापस न जाएं,आप सब जानते हैं कि जल ही जीवन है और जल ही कल है,गर्मी में पानी की बहुत समस्या होती है , ऐसे में यदि प्यासे को ठंडा पानी मिलता है तो यह खुशी की बात है, इसीलिए प्याऊ घर की जरूरत गर्मी में पड़ती है, ऐसे में सभी पैसे से पानी बोतल खरीद सके ये भी संभव नही है ।ऑटो रिक्शा वाले लोगों या पैदल चलने वालों को इसकी ज्यादा जरूरत होती है, लगातार बाहर धूप में घूमते रहते हैं, जिसको देखते हुए फाउंडेशन ने इसका ध्यान रखा और इमलीपारा मेन रोड में ठंडा जल घर खोला गया,फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला हमेशा अलग सोचते हैं,तभी लोग बड़ी तेजी से उनसे जुड़ रहे हैं,वे सभी वर्गों का सम्मान करते हैं,अधिकांश मजदूर उसी रोड से आते हैं,इसी को देखते हुए आज इस जल घर की शुरुआत की गई है।इसी कड़ी में उन्होंने धनेन्द्र तिवारी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया।
फाउंडेशन के द्वारा यह संदेश भी दिया गया कि चाहे कहीं भी प्याऊ घर खोले तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि प्रतिदिन साफ सफाई , नियमित तौर पर साफ पानी भरा एवं पूर्ण रूप से देख रेख होगा की नहीं इसका पालन करना भी जरुरी है, जिसके लिए धनेन्द्र तिवारी ने यह जिम्मेदारी ली है,आज के इस शुभ अवसर पर फाउंडेशन की ओर डायरेक्टर गौरव शुक्ला के साथ सदस्य अभय दुबे उपस्थित थे। देखें वीडियो,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *