दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में CAIT बिलासपुर महिला टीम का प्रभावशाली प्रदर्शन, नारी शक्ति का अद्भुत संगम

दिल्ली स्थित हिंदी भवन में Confederation of All India Traders (CAIT) द्वारा 17–18 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला समिट का भव्य समापन हुआ। इस समिट में देशभर के विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक महिला उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी .सी. भारतीया एवं सांसद व CAIT के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर CAIT वुमन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगीता पाटिल को सम्मानित किया गया।

समिट के दौरान उपस्थित 400 से अधिक महिलाओं ने एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अपनी आवाज उठाई और इसके वर्तमान स्वरूप पर विरोध भी दर्ज कराया। दो दिवसीय इस आयोजन में महिलाओं को व्यापार, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल साक्षरता एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र में सशक्त मंच प्रदान करना रहा।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और जिम्मेदारियां

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण रहा—

  • निहारिका त्रिपाठी को बिजनेस एंड ट्रेड कमेटी का नेशनल कन्वेनर घोषित किया गया।
  • मधु अरोड़ा (रायपुर) को वुमन इंगेजमेंट एंड सपोर्ट कमेटी का नेशनल कन्वेनर नियुक्त किया गया।
    बिलासपुर टीम की प्रमुख सदस्य सम्मेलन में मुख्य रूप से शामिल रहीं—
  • श्रीमती निहारिका त्रिपाठी (अध्यक्ष)
  • श्रीमती प्रतिज्ञा सिंह (सचिव)
  • फिरोज अलीम(कोषाध्यक्ष)
  • अनामिका दुबे (कार्यकारी अध्यक्ष)
  • बबिता ताम्रकर(कार्यकारी अध्यक्ष)
  • सुमन द्विवेदी(उपाध्यक्ष)⁠

इन सभी ने महिला सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास के मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस दौरान छत्तीसगढ़ की टीम ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसमें बिलासपुर से प्रतिज्ञा सिंह एवं साथियों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मंच पर प्रस्तुत कर विशेष छाप छोड़ी दिल्ली पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का परिचय श्रीमती प्रतिज्ञा सिंह के द्वारा राम जी के मामा गांव व माता कौशल्या की जन्म भूमि चंदखुरी के माध्यम से दिया गया,,,

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और व्यापार में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *