
बिलासपुर, 29 अप्रैल 2026।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) एवं बिलासपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में “चेतना महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” का भव्य आयोजन चेतना हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने शहर को कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के रंगों से सराबोर कर दिया।गरिमामयी अतिथियों की विशेष उपस्थितिकार्यक्रम में प्रमुख रूप से
एसएसपी रजनेश सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी, प्रो. श्याम लाल निराला, कथक गुरु वासंती वैष्णव एवं सुनील वैष्णव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समांयुवा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया— कथक प्रस्तुति:कु. प्राख्या खंडेलवाल, कु. नित्या शुक्ला, केतन सिंह राठौर, अश्विका साव, उद्धव ठक्कर भरतनाट्यम प्रस्तुति:श्रावणी इज्जूविशेष प्रस्तुति:प्राची सोनवानी भव्य सम्मान समारोहचेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान – 2026कु. नित्या शुक्लाअश्विका सावप्राची सोनवानीचेतना कथक नटराज – 2026केतन सिंह राठौरउद्धव ठक्कर चेतना भरतनाट्यम रत्न – 2026श्रावणी इज्जू विशेष सम्मान“चेतना हीरो 2026” – राष्ट्रपति पदक से सम्मानित श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर“चेतना स्पोर्ट्स आइकन – 2026” – रुद्र प्रताप सिंह (हरी)“चेतना रत्न” – मास्टर तनिष्क वर्मा शानदार संचालन एवं आयोजनकार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन शगुफ्ता परवीन द्वारा किया गया।
अंत में पंकज खंडेलवाल एवं मयूरी खंडेलवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। टीमवर्क से बनी सफलता की कहानीइस आयोजन को सफल बनाने में
एएसपी पंकज पटेल, एएसपी मधुलिका सिंह, यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी मंजुलया केरकेट्टा, आर.आई. भूपेन्द्र गुप्ता तथा NHICF टीम के
सुरेंद्र वर्मा, दीपक मिश्रा एवं तरुण मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कला के साथ जागरूकता का संदेशयह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का उत्सव रहा, बल्कि समाज में जागरूकता, समरसता एवं सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त संदेश भी दे गया। “चेतना हॉल में गूंजे सुर और थिरके कदम… और जाग उठी समाज में नई चेतना!”