ओड़िसा सीमा के जामगांव स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 10वीं में 85% और 12वीं में 97% परिणाम, सुजल ने गणित में 99 अंक पाकर बढ़ाया मान

संवाददाता:बसंत राघव

रायगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में रायगढ़ ब्लॉक अंतर्गत सुदूर ओड़िसा सीमा से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद जगाई है।
विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा।
10वीं का परिणाम: 59 में से 50 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए (85% परिणाम)। प्राची गुप्ता 92% के साथ स्कूल टॉपर बनीं, जबकि सुजल पटेल ने 90% अंक हासिल किए और गणित में 99 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रथम श्रेणी में 13 छात्र उत्तीर्ण हुए।
12वीं का परिणाम: 38 में से 37 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे परिणाम 97% रहा। संजय ओगरे ने 91% (455 अंक), वैशाली सिदार ने 90.4% (452 अंक), किशन तांती ने 89.6% (448 अंक) और वर्षा गुप्ता ने 88% (440 अंक) प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में 22 छात्र उत्तीर्ण हुए।
प्राचार्य ने इस शानदार सफलता के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की कामना की है। यह सफलता साबित करती है कि श्रमिक वर्ग से आने वाले बच्चे भी सही मार्गदर्शन में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *