शांता फाउंडेशन संस्था के द्वारा डॉ संतोष गेमनानी के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ एक माह के लिए मेन रोड तोरवा में

एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,

बिलासपुर समाचार,शांता फाउंडेशन सामाजिक संस्था की ओर से डाक्टर संतोष गेमनानी के नेतृत्व में में रोड तोरवा में एक माह के लिए नशा मुक्ति हेतु जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया है,यह एक खुला मंच है, सभी समाज के लिए सभी संघठनों के लिए, जिसमें हम सभी की राय लेकर अपने बिलासपुर को नशा मुक्त कैसे करें, क्योकि यह आप सभी के सहयोग से ही संभव हो पायेगा, जो लोग नशे से ग्रसित हैं, उन्हें हम कैसे नशा करने से कैसे बचाएं ,आने वाली पीढ़ी को भी सुरक्षित कर सकें,आज नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी स्वयं सेवक आए तथा उन्होंने नशा मुक्ति को भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए आवश्यक बताया एवं संस्था श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला एवं डॉ रमेश वैष्णव ने भी नशा मुक्ति को लेकर अपने विचार प्रकट किए एवं बिलासपुर के समस्त एनजीओ से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की, संस्था के पदाधिकारी नीरज गेमनानी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसमें नगरवासियों को भी जुड़कर सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *