ईश्वरीय याद बल से ही विश्व में शांति संभव : बीके मंजू दीदी

बिलासपुर। राजकिशोर नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन में सदगुरुवार को आयोजित आध्यात्मिक सभा में ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि आज दुनिया में भौतिक साधनों और बाहरी शक्तियों की वृद्धि के बावजूद अशांति, तनाव और भय बढ़ता जा रहा है। स्थायी सुख, शांति और एकता केवल परमात्मा की याद रूपी योग बल, आत्मिक शक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से ही स्थापित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि परमात्मा हम सभी को “ज्ञान रूपी तीसरा नेत्र” देकर स्वयं की पहचान और जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की शक्ति देते हैं। वर्तमान संगम युग को परिवर्तन का श्रेष्ठ समय बताते हुए दीदी ने कहा कि इस समय सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार, पवित्रता और ईश्वरीय याद अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है।

उन्होंने सभी को क्रोध, तनाव और नकारात्मकता से दूर रहकर प्रेम, शांति और सहयोग की भावना बढ़ाने का संदेश दिया। अंत में बहनों ने सभी को सद्गुरुवार का व माउंट आबू से लाया गया भोग व अमृत दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *