सड़क दुर्घटना में क्षतिपूर्ति राशि दिलाने एवं उचित कार्यवाही हेतु कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई

एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,

बिलासपुर समाचार, दिनांक 12/05/2026 को आवेदिका आमना राजगीर, निवासी जूना बिलासपुर, कृष्णा नगर, शिव मंदिर के पास, बिलासपुर (छ.ग.) जो कि शहर के प्रतिष्ठित NGO सूर्या पुष्पा फाउंडेशन, बिलासपुर की सिटी प्रेसिडेंट हूँ एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली कार्यकर्ता कार्यरत हैं जिसकी स्कूटी क्रमांक CG 10 BM 7063 (Access 125 CC, Ice Green Colour)जो उसने अपने घर के बाहर खड़ी थी को सुबह 11:48 AM पर कार क्रमांक CG 12 AR 4274 (Hyundai Accent) के चालक साहिलदेव उम्र 22 वर्ष पिता शासकीय शिक्षक अमृत लाल, निवासी मोहरा तहसील बिलासपुर और उसका दोस्त …नाम…नशे के हालत में लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया,कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पूरी स्कूटी कार के साइड बोनट पर चढ़ गई , जिससे स्कूटी लगभग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी गई, जिसका वीडियो सीसीटीवी फुटेज़ उपलब्ध है।जिससे मेरी स्कूटी लगभग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय वाहन चालक नशे की स्थिति में कार ले कर भगाने की कोशिश से स्कूटी को अधिक नुकसान हो गया। गली मोहल्ला के प्रत्यक्षदर्शी के सहयोग से कार चालक पकड़ा गया। यदि घटना के समय मैं वहाँ मौजूद होती तो मेरी जान को भी गंभीर खतरा हो सकता था।दुर्घटना के बाद कार चालक साहिल देव पिता अमृत लाल एवं उसके परिजन द्वारा मुझे स्कूटी रिपेयर शो रूम स्टीमेट रिपोर्ट के आधार पर देय राशि ₹65,000/- क्षतिपूर्ति राशि देने तथा आगे होने वाले अन्य खर्च का भुगतान करने का लिखित और मौखिक सहमति पत्र/वचन पत्र दिया गया था पैसे देने की तारीख 15/05/2026 स्वयं कार चालाक के पिता ने दी थी। परन्तु आज दिनांक तक किसी भी स्थिति में उपरोक्त राशि पीड़िता (आमना राजगीर )को स्कूटी सुधार का अनुमानित खर्च शोरूम स्टीमेट के अनुरूप ही सहमति देने के बाद भी पालन नहीं किया गया है , मुझसे जालसाजी कर फर्जी सहमति पत्र और फिर मोबाईल बंद कर लेना जैसे व्यवहार से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है,जिससे मुझे मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरना पड़ रहा है , इसलिए आज दिनांक 18/05/2026 को थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है, पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि घटना की जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *