पार्षद अमित तिवारी की पहल पर वार्ड 32 में नए बोर खन से जल्द दूर होगी पानी की समस्या, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ कार्य

बिलासपुर – वार्ड पार्षद अमित तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 32, शहीद विनोद चौबे नगर के सरजू बगीचा क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य शुरू हो गया है। पुराने बोर का जल स्तर नीचे जाने से क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था।

स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए पार्षद अमित तिवारी ने महापौर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। मामले की गंभीरता को समझते हुए महापौर ने विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में नए बोर खन के निर्देश जारी किए।

इसके तहत सरजू बगीचा स्थित सुरभि शिशु मंदिर गली, में बोर खनन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होने पर इसे सप्लाई लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही नियमित जल आपूर्ति मिल सकेगी।

कार्य की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विद्या शंकर तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, जगदीश साहू, हीरा सोनी, गौरव शुक्ला, कान्हा ठाकुर पार्षद अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नए बोर की स्वीकृति पर क्षेत्र की जनता ने पार्षद एवं महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *