_महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम नर्मदा धाम बेलपान में 27 मार्च को परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 42 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम संस्कृति अनुरूप महराजश्री के आशीर्वाद एवं वेद मंत्रोचारण के साथ सात फेरे वर-वधु द्वारा अग्नि को साक्षी मानकर लिया गया।_
_इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पांडेय जी,नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवास ,कृषि उपज मंडी तखतपुर के अध्यक्ष गरीबा यादव जी,कैलाश देवांगन,सुनील जागड़े,राजेंद्र खांडे,उपस्थित थे।_
