बिलासपुर, 29 जून 2026। आज सुबह तेज आंधी के कारण GDC चौक के पास एक बड़ा पेड़ 11 केवी मुख्य विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे मेन लाइन के तार टूट गए और इलाके की बिजली गुल हो गई।
विद्युत विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्थायी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है। स्थायी मरम्मत का कार्य आज दोपहर 12 बजे के बाद किया जाएगा।
कार्य के दौरान लगभग 2 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से जरूरी काम पहले निपटा लेने और सहयोग करने की अपील की है।
शहीद विनोद चौबे वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद अमित तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। फिलहाल रास्ते से पेड़ हटाने का काम जारी है।