
बिलासपुर, 30 जून 2026: संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी ने युवा नेता नवीन चंद्र दुबे ‘रिक्की’ को बिलासपुर जिला ग्रामीण सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को हुई आधिकारिक घोषणा के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, रिक्की जी की जमीनी पकड़, संघर्षशील छवि और जनता से सीधे जुड़ाव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक मजबूत होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद नवीन चंद्र दुबे ‘रिक्की’ ने कहा, “संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। जनता की आवाज़ को नई ऊर्जा देंगे और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष को और धारदार बनाएंगे।”
उनके मनोनयन पर बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाईयों का तांता लगा दिया है। सभी का मानना है कि ‘रिक्की भैया’ की अगुवाई में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।