
एस.पी. शुक्ला, कार्यकारी संपादक
मस्तूरी, 30 जून 2026। तहसील मस्तूरी, जिला बिलासपुर के ग्राम बेलटुकरी एवं रलिया में पदस्थ पटवारी रामकिशोर भोई के 37 वर्ष की दीर्घकालीन राजस्व सेवा पूर्ण करने पर उन्हें सम्मानित कर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार कंवर, तहसीलदार चांदनी ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत, राजस्व निरीक्षकगण, समस्त पटवारीगण, तहसील स्टाफ, कोटवारगण एवं सेवानिवृत्त पटवारी रामकिशोर भोई की धर्मपत्नी, पुत्री एवं उनके रिश्तेदार सम्मिलित हुए। सभी अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह पश्चात मस्तूरी तहसील की परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्हें सपत्नीक रिक्शे में बिठाकर भावभीने माहौल में विदाई दी