वर्षा के स्वागत में गूंजा अरपा तट: 87वीं महाआरती के साथ नदी संरक्षण का संकल्प

बिलासपुर, 7 जुलाई। वर्षा ऋतु में जीवनदायिनी माँ अरपा दाई में जल प्रवाह बढ़ने के शुभ अवसर पर टीम मानवता द्वारा आयोजित साप्ताहिक संध्या आरती का 87वाँ सप्ताह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

अरपा तट पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं और जागरूक नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। दीपदान, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और सामूहिक प्रार्थना से पूरा तट भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रदेश में उत्तम वर्षा, सुख-समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर टीम मानवता ने अपील की कि अरपा दाई केवल नदी नहीं, बल्कि बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान और जीवनरेखा है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे नदी, तालाब और जलस्रोतों में पूजा सामग्री, प्लास्टिक व कचरा न डालें और स्वच्छ जलस्रोतों के निर्माण में भागीदार बनें।

टीम मानवता ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही अरपा दाई का संरक्षण संभव है।

नारा: “बिलासपुर की जीवनदायिनी माँ अरपा दाई को सम्मान मिले, ना कि पूजा-कचरे और प्लास्टिक की सौगात मिले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *